UP POLICE ADMIT CARD 2024

Logo

उत्तर प्रदेश सरकार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड

19 सी, तुलसी गंगा कॉम्प्लेक्स, विधानसभा मार्ग, लखनऊ, उत्तर प्रदेश-226001

सूचना/विज्ञप्ति

उ0प्र0 पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2023

लिखित परीक्षा का पुनः आयोजन

लिखित परीक्षा के प्रवेश पत्र डाउनलोड किये जाने हेतु महत्वपूर्ण सूचना

संख्या-पीआरपीबी-एक-1(150)/2023

दिनांक-अगस्त 18, 2024

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2023 की लिखित परीक्षा दिनांक 23, 24, 25 अगस्त तथा 30, 31 अगस्त, 2024 को प्रत्येक दिवस की दो पालियों में आयोजित की जायेगी।

उपरोक्त सम्बन्ध में अभ्यर्थी कृपया ध्यान दें कि उनकी लिखित परीक्षा का प्रवेश पत्र बोर्ड की वेबसाइट https://uppbpb.gov.in पर निम्नवत तिथियों पर अपलोड किया जायेगा :-

क०सं० परीक्षा का दिवस प्रवेश पत्र जारी होने का दिनांक
1 23.08.2024 20.08.2024
2 24.08.2024 21.08.2024
3 25.08.2024 22.08.2024
4 30.08.2024 27.08.2024
5 31.08.2024 28.08.2024

अभ्यर्थियों की सुलभता हेतु समसंख्यक विज्ञप्ति दिनांकित 15.08.2024 द्वारा लिखित परीक्षा हेतु अभ्यर्थियों के परीक्षा के जनपद के आवंटन की अग्रिम सूचना पर्ची डाउनलोड किये जाने हेतु लिंक बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किया जा चुका है, जिसमें आवंटित जनपद के साथ-साथ परीक्षा की तिथि भी अंकित है।

उक्त के कम में अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि निर्धारित परीक्षा दिवस के सापेक्ष प्रवेश पत्र जारी होने की नियत तिथि से पूर्व किसी भी अन्य परीक्षा तिथियों के प्रवेश पत्र अपलोड नहीं किये जायेगें।

अतः अभ्यर्थियों से अपेक्षा है कि वह अपने परीक्षा तिथि के आधार पर प्रवेश पत्र जारी होने की अंकित तिथि को ही अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की कार्यवाही करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

यह सूचना अभ्यर्थियों के सूचनार्थ प्रकाशित की जा रही है। अभ्यर्थियों से अपेक्षा की जाती है कि वे नवीनतम अपडेट व अग्रेतर महत्वपूर्ण निर्देशों हेतु उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट https://uppbpb.gov.in का अवलोकन करते रहें। यह भी सूचित किया जाता है कि अभ्यर्थियों के परीक्षा सम्बन्धी समस्त सूचना/ निर्देश बोर्ड की वेबसाइट के माध्यम से ही प्रदत्त की जायेंगी।

उ०प्र० पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ।

Related Image
Previous Post Next Post