भारतीय भाषाओं के बारे में रोचक तथ्य
- तमिल भाषा को केंद्रीय सरकार द्वारा क्लासिकल भाषा का दर्जा दिया गया है। श्रीलंका तथा सिंगापुर में तमिल एक प्रमुख भाषा है।
- उत्तराखंड में संस्कृत भाषा को राज्य के द्वितीय राजभाषा का दर्जा प्रदान किया गया है। हिंदी को राजकीय भाषा 26 जनवरी 1965 को घोषित किया गया। भारत में हिंदी बोलने वाली जनसंख्या 40% है। हिंदी के बाद सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा बांग्ला है।
- भारत अधिकतम संख्या में भाषाएं बोलने वाला देश है। लॉर्ड मैकाले द्वारा अंग्रेजी भाषा को भारत में शिक्षा के माध्यम के रूप में आरंभ किया गया।
- ओड़िया भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया गया है।
- लुसी बोली मिजोरम में बोली जाती है।
- संघ शासित प्रदेश लक्षद्वीप की भाषा मलयालम है। लक्षद्वीप समूह में मिनिकाय द्वीप की भाषा माहल है।
- नागालैंड की राजभाषा अंग्रेजी है।
- जम्मू और कश्मीर में कश्मीरी भाषा को राज्य की राजभाषा का दर्जा दिया गया है।
- मणिपुर में मेइतेई भाषा को राज्य की राजभाषा का दर्जा दिया गया है।
- अरुणाचल प्रदेश में अंग्रेजी भाषा को राज्य की राजभाषा का दर्जा दिया गया है।
- सिक्किम में नेपाली भाषा को राज्य की राजभाषा का दर्जा दिया गया है।
लिपियों के बारे में रोचक तथ्य
- लिपि लेखन प्रणाली का अर्थ होता है किसी भी भाषा की लिखावट या लिखने का ढंग। ध्वनियों को लिखने के लिए जिन चिन्हों का प्रयोग किया जाता है, लिपि कहलाती है।
- भारत की सर्वाधिक प्राचीन लिपि ब्राह्मी है तथा इसे सभी लिपियों का जन्मदाता कहा जाता है।
- ब्राह्मी लिपि आधुनिक देवनागरी लिपि का प्राचीन रूप है।
- ब्राह्मी लिपि बाएं से दाएं ओर लिखी जाती है।
- अशोक के शिलालेखों की लिपि ब्राह्मी है तथा इसे सर्वप्रथम स्पष्ट रूप से जेम्स प्रिंसेप ने पढ़ा था।
- अशोक ने ब्राह्मी लिपि का प्रयोग राष्ट्रीय लिपि के रूप में किया है।
- अशोक का मानसेहरा तथा शाहबाजगढ़ी अभिलेख खरोष्ठी लिपि में है।
- खरोष्ठी लिपि दाएं से बाएं लिखी जाती है।
- अशोक की शार-ए-कुणा अभिलेख ग्रीक और अरमाइक लिपि में है।
- सिंधु काल की लिपि को चिचाक्षर लिपि कहा जाता है।
- जैन सूत्र में 18 लिपियों का उल्लेख है।
- बौद्ध ग्रंथ 'ललित विस्तार' में 89 लिपियाँ हैं।
- सिखों की लिपि गुरुमुखी है जिसका प्रारम्भ गुरु अंगद द्वारा किया गया था।
भाषा और उनकी लिपियाँ
| भाषा (Language) | लिपि (Script) |
|---|---|
| हिंदी | देवनागरी |
| संस्कृत | देवनागरी |
| संथाली | देवनागरी, ओलचिकी |
| उर्दू | फारसी |
| तमिल | तमिल ब्रह्मी |
| तेलुगु | तेलुगु ब्रह्मी |
| मलयालम | वट्टा थल्लू |
| कन्नड़ | कन्नड़ ब्रह्मी |
| पंजाबी | गुरुमुखी |
Tags:
IMPORTANT POINTS